गाजीपुर। पटाखा जलाने के विवाद मे दो पक्षो मे जमकर मारपीट हुई है। मारपीट मे 1 व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हो गये। घायलों का गाजीपुर मेडिकल कालेज मे इलाज चल रहा है। मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ओड़राई गांव का है। जहां रहने वाले ओम प्रकाश चौहान के घर के सामने पड़ोसी पटाखा जला रहे थे।जिस पर ओम प्रकाश ने आपत्ति जताई। ओम प्रकाश के मना करने प्र दबंग पड़ोसी विवाद करने लगे। विवाद के दौरान दबंग पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार से ओम प्रकाश पर हमला बोल दिया। दबंगो के हमले मे बुरी तरह घायल ओम प्रकाश की मौत हो गयी। जबकि उसे बचाने के प्रयास मे उसके परिजन घायल हो गये। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी हुई है।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






