गाजीपुर। विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज और जनपद नोडल रागिनी श्रीवास्तव ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षिकाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित हुआ। संवाद के माध्यम से सभी शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति के महत्व, परिणामों और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों से बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश सर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






