Breaking News

Foto

सांसद अफजाल अंसारी पर एफआईआर दर्ज, विवादित बयान का मामला

गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी के पिछले दिनों दिए गए विवादित बयान पर जहां राजनीति गरमाई हुई थी, वही जनपद पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मालूम कि कुछ दिन पूर्व अफजाल अंसारी ने मठ, मंदिर और कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि अफजाल अंसारी द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान मामले में 353(3)बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें