Breaking News

Foto

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, कई सड़को के पुनरुद्धार की मांग

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने अपने गृह जनपद की बदहाल कुछ सड़कों के पुनरुद्धार के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। राज्यसभा सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि गाजीपुर की कई महत्वपूर्ण सड़के क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण आम जनमानस का आगमन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सदर ब्लॉक में एनएच-29 सम्राट ढाबा से आदर्श बाजार तक सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। इस मार्ग की लंबाई कुल लम्बाई 3 किलोमीटर है। वहीं दूसरे मार्ग के बारे में उन्होंने लिखा है कि सदर ब्लॉक गाजीपुर में फतेउल्लहपुर से हंसराजपुर तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई लगभग 15 किलोमीटर को चौड़ीकरण , सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। विकासखंड देवकली के बभनौली चट्टी से गोला चट्टी, चिलार होते हुए नंदगंज चीनी मिल तक सड़क पुनरुद्धार कार्य करने की मांग किया है। इस सड़क की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है। विकासखंड करंडा में चहरन चट्टी से ग्राम सभा बबुआ होते हुए एनएच- 29 धरवां चट्टी तक सड़क निर्माण कार्य करने की मांग की है। इस संपर्क मार्ग की लंबाई करीब 6 किलोमीटर है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें