Breaking News

Foto

क्रिकेट प्रतियोगिता का पंकज सिंह चंचल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गाज़ीपुर। भीमापार क्षेत्र मखदुमपुर मे चल रहे हाफिज कप के 17 वें संस्करण बाबा मखदुम शाह क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच मे गाजीपुर टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का का फैसला किया और रामचरनपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर के मैच मे पूरी टीम 154 रन ही बना पायी, जिसके जबाब मे गाजीपुर की टीम ने विशाल के नाबाद 63 रन और टोनी के 42 रनो कि बदौलत 10 वें ओवर मे 2 विकेट खोकर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हॆ, जिससे भाई चारा को बढावा तथा एक दूसरे के प्रति परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता हॆ। हमारे देश मे प्रतिभाओं की कमी नही है,मात्र उन्हे मार्ग दर्शन व अच्छे प्रशिक्षण की जरुरत है। इस अवसर परराजेश सिंह मुन्ना,बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू , प्रिंस सिंह, विनोद सिंह, शंकर यादव, प्रधान प्रतिनिधि मुजीब अहमद, फेकू अहमद, डब्बू सिंह,मंगला सिंह रविन्द्र कुमार, सिराजुद्दीन कादरी, इस्लाम गाजीपुरी, मैनुद्दीन अंसारी, सहित मोहम्डन क्रिकेट एसोसिएशन के लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें