Breaking News

Foto

एनबीडब्ल्यू के तहत गणेश दत्त मिश्रा गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे गणेश दत्त मिश्रा को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के तहत की है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराकर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कवायद में जुटी है। एएसपी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आज गणेश दत्त मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। जो आईएस191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी जो मृत हो गया है, का सहयोगी रहा है। इनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनआई एक्ट के तहत एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में उसे गिरफ्तार किया गया है। थाना अभिलेख के अनुसार उसके ऊपर आठ मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में ईडी भी उनके विरुद्ध जांच और कार्यवाही की है। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें