गाज़ीपुर। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैंकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैंक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया गया और बैंक में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बैंक चेकिंग अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों में स्थित सभी बैंकों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की सघनता से जाँच की गई तथा आम जन को धोखा-धड़ी, जालसाजी, ठगी से बचाव हेतु जागरूक किया गया। पुलिस ने बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षा संबंधित जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






