ग़ाज़ीपुर। 74वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन पी०जी० कालेज के खेल मैदान में किया गया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा किया गया था, जबकि प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। 74वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यायलयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवर आल विजेता की ट्राफी डा० एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर ने हासिल की। व्यक्तिगत स्पर्धा में (अंडर 19 गर्ल्स) नैन्सी यादव महावल इंटर कॉलेज यशौली पृथ्वीपुर, (अंडर 17 गर्ल्स) निवेदिता राय श्री रामसकल इंटर कॉलेज धरम्मरपुर (अंडर 14 गर्ल्स) अर्पिता कुशवाहा सुभाष विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बहरियाबाद, (अंडर 19 ब्यायेज) सिन्दू बिन्द (अंडर 17 ब्यायेज) निहाल कुमार डा० एम०ए० अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर, (अंडर 14 ब्यायेज) अनिल बिन्द टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर विजेता घोषित किये गये। जनपदीय जिला क्रीड़ा समिति गाजीपुर के पदाधिकारी भास्कर मिश्र जिला विद्यालय निरीक्षक, अरविन्द कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक, सी० चन्द्रशेखरन वित्त एवं लेखाधिकारी (मा०शि०), दिनेश कुमार यादव संयोजक / प्रधानाचार्य, राजकीय सिटी इंटर कालेज, छविनाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष / प्रधानाचार्य तथा आकाश कुमार सिंह क्रीड़ा सचिव एम०ए०एच० इंटर कॉलेज, शिवकुमार सिंह, दिनेश चन्द्र चौधरी, जितेन्द्र यादव के साथ ही जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






