गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह आज गाजीपुर पहुचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन और गलत नीतियों की वजह से आज जनता त्राहिमाम कर रही है, अधिकारी निरंकुश हैं, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर हैं, किसान खेत की बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, युवाओं के पास न नौकरी है न कोई काम, टैक्स के नाम पर सरकार जनता को लूट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार काम की जगह जुमलेबाजी कर रही है और अपने गुजराती धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। यूपी में बिजली विभाग का ठेका गुजराती कंपनियों को, सीवर का ठेका गुजराती कंपनियों को, आज प्रदेश में बिजली की दर इतनी ज्यादा हो चुकी है कि प्रदेश का हर उपभोक्ता परेशान है, काम करने वाले भी परेशान हैं। प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का वृहद स्तर पर घेराव किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ घेराव के लिए पहुचेंगे। इस अवसर पर प्रमुख प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्रा, जनार्दन राय पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






