Breaking News

Foto

गाजीपुर साइबर सेल ने वापस कराए ₹1.5 लाख

गाजीपुर। साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाई है। साइबर सेल के प्रयासों से शिकायतकर्ता संदीप कुमार सिंह के साथ हुई 1,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की रकम वापस कराई गई। जनपद गाजीपुर के गौतम बुद्ध नगर कॉलोनी, माल गोदाम रोड निवासी संदीप कुमार सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से यह धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही गाजीपुर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने इस मामले पर तुरंत काम शुरू किया। साइबर सेल की तत्परता के परिणामस्वरूप, 17 अक्टूबर 2025 को आवेदक संदीप कुमार सिंह के खाते में धोखाधड़ी की गई 1,50,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। यह कार्रवाई जनपद में साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें