ग़ाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गाजीपुर जनपद में प्रवेश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। लगभग शाम 4 बजे जैसे ही वे गाजीपुर सीमा में प्रवेश किए, कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मरदह, महाराजगंज, पहाड़पुर एवं सैदपुर सहित विभिन्न स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारेबाजी और स्वागत जुलूस के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा और उत्साह का प्रदर्शन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और जगह-जगह भाजपा समर्थकों की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकारनाथ मिश्रा, सुधीर पाटिल, विजय यादव ,पवन सिंह, अमित सिंह पूर्व विधायक भोनू सोनकर, बिरजू सोनकर ,साधु सोनकर, दिलीप सोनकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शीला सोनकर, समाजसेवी अमन प्रताप सिंह उर्फ नन्हे सिंह मौजूद रहे
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






