ग़ाज़ीपुर। दीपावली पर देर रात तक पटाखों आवाज गूंजती रही। युवाओं साथ साथ आतिशबाजी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। शहर की लगभग सभी छतों पर और मैदानों में बच्चे और युवक अनार फुलझड़ी समेत तेज आवाज वाले पटाखों को बजाते नजर आए। पूरा शहर रोशनी में नहाया दिखा। जगमग हुई सड़कें और गलियां दीपावली की धूम को साफ बयां कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा बंदोबस्त के मद्देनजर पुलिस बल की भी समुचित मुस्तैदी देखने को मिली। लोगो ने आवाज वाले पटाखों के साथ ही रोशनी करने वाले पटाखे फुलझड़ी, चरखी, अनार जलाकर खुशी का इजहार किया। कारोबारियों के मुताबिक लगभग एक करोड़ रुपये के पटाखों की बिक्री हुई। शाम को आतिशबाजी का जो सिलसिला शुरु हुआ वह देर रात तक चलता रहा। एक तरफ जहां बमों की आवाज गूंज रही थी, वहीं रंग-बिरंगे रोशनी करने वाले पटाखे आसमान में सतरंगी छटा बिखेर रहे थे। चटाई लगाने के बाद कई जगह पर आवागमन करने वालों को रोक दिया जा रहा था। हर किसी के चेहरे पर पर्व की उमंग देखते ही बन रही थी। लोगों ने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधि विधान के साथ दीपावली की पूजा की। घरों को मिट्टी के दिए एवं बिजली के झालरों से जगमग किया।
1 day ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






