Breaking News

Foto

26 जनवरी की तैयारियों में जुटा पुलिस विभाग

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों में पुलिस विभाग जुट गया है। परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। मालूम हो कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन में परेड का आयोजन होता है। पुलिस अधीक्षक ने 26 जनवरी को होने वाली परेड समेत अन्य तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। आज पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई। इसके बाद, एसपी द्वारा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन व एकरूपता हेतु परेड कराया गया। एसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। इसके अलावा एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन परिसर, जनपद कंट्रोल रूम, डायल 112 कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्द आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी, कई थानों की फोर्स भी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें