गाज़ीपुर। सीटेट परीक्षा के चलते शहर में जाम की स्थिति देखने को मिली। शहर के मुख्य बाजारों में लोग जाम के झाम से जूझते नजर आए। परीक्षा केन्द्रों से निकले परीक्षार्थियों की वजह से शहर के कोतवाली क्षेत्र समेत तमाम मुख्य मार्गों पर जाम लग गया और वाहन घण्टो फंसे रहे। सीटेट एग्जाम देने के बाद घर लौट रहे परीक्षार्थियों की वजह से मिश्रबाजार से लालादरवाजा तक जाम लग गया। इस जाम की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। फिलहाल यातायात पुलिस विभिन्न चौराहो पर ट्रैफिक संभालने में जुटी नजर आई। जाम में फंसे स्थानीय राकेश कुमार ने कहा परीक्षा के चलते हुए जाम में हम फंसे हुए हैं। यहां कोतवाली और महिला अस्पताल भी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को यातायात बंदोबस्त दुरुस्त रखना चाहिए, ताकि किसी एंबुलेंस को अस्पताल जाने में असुविधा न हो। मालूम हो कि शहर के विद्यालयों में सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर-दूर से परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी। परीक्षा देकर वापस जा रहे परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते शहर की सड़कों पर जाम लग गया। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






