Breaking News

Foto

लुटावन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में मना अर्थडे

गाजीपुर। लुटावन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व पृथ्वी दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र यादव के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. साकेत की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रियंका शर्मा सहित असिस्टेंट प्रोफेसर देवांश, शिवम, प्रत्यूष, श्रेयांश, अभिषेक, प्रियंका, निधि, ऋषभ, आयुष, बलवंत और प्रशांत की उपस्थिति रही। लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरियन, मेडिकल इंचार्ज और फार्मासिस्ट सहित सभी ने पृथ्वी के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने पोस्टर, स्लोगन और भाषणों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के खतरे और टिकाऊ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संस्थान के चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने और भविष्य में हरित पहल में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. साकेत सर ने संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और छात्रों को इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। लुटावन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस का यह आयोजन छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें