Breaking News

Foto

25 करोड़ की लागत से बनेगी जंगीपुर क्षेत्र की चर्चित बदहाल सड़क, एमएलसी प्रतिनिधि के किया निरीक्षण

ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर विधानसभा के लावा सुभाखरपुर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने अफसरों को निर्देश दिए। बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा शासन को पहले ही पत्र भेज दिया गया था जिसका विभाग द्वारा 25 करोड़ का स्टिमेट बन गया है। मानसून खत्म होने के बाद जनता की अपेक्षा के अनुरूप मार्ग का निर्माण होगा। फिलहाल इस मार्ग को अभी तुरंत जनता के सुचारु रुप से चलने लायक बनाया जायेगा। एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने विरनों पावर हाउस का निरीक्षण किया और जले ट्रांसफार्मरों का संज्ञान लिया और 8 अगस्त तक के जले सभी ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के लिए वर्कशॉप में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, प्रधान तारनपुर, प्रधान खड़गपुर,प्रधान विरनो, प्रधान कोर,प्रधान लहूरापुर, योगेश सिंह,विवेकानंद पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन देव प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें