ग़ाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा सांसद 2026 युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सदस्य डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि विकसित भारत युवा सांसद 2026 एक महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से युवाओं को अपने लोकतंत्र और उससे जुड़े खतरों पर अपनी बात रखनी है। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन करते हुए नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव राम ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को प्रेरित एवं जागरूक करना, युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास नेतृत्व क्षमता संवर्धन, तर्क शक्ति एवं संवाद कौशल का विकास, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता एवं जागरूक नागरिक के रूप में अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी को समर्पित कर देना है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी एवं प्राध्यापक साथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, एवं सरस्वती वदना से हुआ। युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं ने 'भारतीय आपातकाल के 50 वर्ष: लोकतंत्र के सबक के रूप में' अपने विचार 3 मिनट में रखें। कार्यक्रम हेतु 60 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम में युवा वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया क्योंकि इसके द्वारा भारतीय संसद और संविधान की उपेक्षा की गई थी। आपातकाल से यह सीख मिलती है कि देश से सरकार है, सरकार से देश नहीं। यह अवसर यह बताता है कि यदि हम इतिहास को भूल जाएंगे तो इतिहास पुन दोहराया जा सकता है। 1975 में आपातकाल घोषित करके लागू किया गया था लेकिन कई बार जब लोकतंत्र, संसद और संविधान की उपेक्षा होती है, विरोधी विचारों और असहमति के स्वर को कुचला जाता है तो ऐसा लगता है कि जैसे देश-प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू है। जनता से बड़ी कोई भी सत्ता नहीं होती है। निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों डॉ घनश्याम कुशवाहा, डॉ माधवम सिंह, विनय कुमार सिंह, सीमा पाठक एवं सुभाष प्रसाद ने प्रतिभागियों को विषय सामग्री, प्रस्तुतीकरण, समय प्रबंधन, संप्रेषण कौशल एवं देव भाषा भाषा की प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल द्वारा क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पांच स्थानों पर चुनी गई जयति जैन, अमृता राय, महजबीन अंसारी, साधना यादव, दीपशिखा सिंह आगामी 10 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर समस्त प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जबकि विजेता पांच छात्राओं को समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ संतन कुमार राम उपनिदेशक इग्नू दरभंगा द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। युवा सांसद के उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ सारिका सिंह एवं समापन सत्र का संचालन डॉ शशिकला एवं डॉ संगीता द्वारा तथा आभार ज्ञापन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग एवं मीडिया प्रबंधन डॉ शिवकुमार एवं डॉ निरंजन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रामनारायण तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ इखलाक खान, डॉ मनीष सोनकर, डॉ गजनफर सईद, डॉ आनंद चौधरी, डॉ शिल्पी राय, डॉ हसीन अहमद आदि प्राध्यापक गण, कार्यालय दीक्षित राधेश्याम कुशवाहा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं का सहयोग एवं उपस्थित सराहनीय रही।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






