गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की। किसानों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति, गलत बिजली बिलों पर रोक और खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग रखी गई। साथ ही जर्जर बिजली के तार और खंभों को बदलने की भी मांग की गई। जनपद की टूटी सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त करने का मुद्दा भी उठाया गया। सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने, कानून व्यवस्था में सुधार तथा थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार रोकने की मांग भी की गई। शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत की मांग भी प्रमुख रही। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सीवर लाइन परियोजना में घटिया सामग्री के उपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन अभी पूरी नहीं हुई है और फटने लगी है। उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में चौधरी लालता प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व मंत्री सुधीर यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। धरना कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






