Breaking News

Foto

जैविक मेला एवं प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। नमामि गंगे ईओएफसी योजना के तहत विकास भवन परिसर में विशाल जैविक मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस के सिंह ने किसानों को फल और सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी। यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक डॉ. वी के राव ने जैविक खेती के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विशिष्ट उत्पादों की समूह में खेती की जाएगी। उत्पादों की ग्रेडिंग और वैल्यू एडिशन के बाद बाजार में बेचा जाएगा। मौसम से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए डिजिटल सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा। उत्पादों के निर्यात के लिए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक परिवहन सुविधा को मजबूत किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने रासायनिक उर्वरकों के नुकसान के बारे में बताया। परियोजना निदेशक राजेश यादव ने किसानों से जैविक तकनीक अपनाने की अपील की। मेले में पशुपालन, मत्स्य और उद्यान विभाग ने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम के अंत में जैविक किसानों को पीजीएस प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें