Breaking News

Foto

चार लाख की अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना जंगीपुर पुलिस टीम द्वारा 04 अन्तर्राज्यीय शातिर शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 380 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक देशी तमंचा और घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहन बरामद किये हैं। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष जंगीपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ अरशदपुर तिराहा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 507 बोतल प्रत्येक अंग्रेजी शराब व दो कारें, 04 फर्जी नम्बर प्लेट तथा एक देशी तमन्चा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि हम सभी लोग मिलकर हरियाणा से कम दामो मे शराब खरीदकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जाकर बेचते हैं। जिससे हम लोगो को काफी मुनाफा होता है। यह कार्य हम लोग जीविकोपार्जन के लिए काफी दिनो से कर रहे हैं। हम सभी लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने शनि, सागर, विकास कुमार उर्फ विक्की और मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज बताई जा रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें