। ग़ाज़ीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज गाजीपुर में थे।इस दौरान उन्होंने सरकार के जनसंख्या कानून को बदलवाने का दावा किया।इस बीच उन्होंने हिंदुओं की जनसंख्या पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को 2 बच्चे पैदा करने तक सीमित किया जाए।ऐसा नहीं होने की सूरत में वह हिंदुओं से कम से कम 3 बच्चे पैदा करने की अपील करते है। मीडिया से बातचीत में डॉक्टर तोगड़िया ने कई सवालों के जवाब दिए।।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो के विपरीत ,वह हम दो हमारे तीन का नारा दे रहे है।इसके साथ ही उन्होंने कहा की 3 बच्चे हिन्दू सच्चे अभियान वह शुरू करने जा रहे है।आर्थिक दबाव के कारण लोग तीसरा बच्चा नहीं पैदा करते है।जिन हिन्दू परिवारों को तीसरे बच्चे को शिक्षा देने में आर्थिक कठिनाई होगी।ऐसे परिवार को उनकी ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।उनकी ओर से ऐसी व्यवस्था जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2025 को उनके संगठन से जुड़े हजारों कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।उन्होंने 3 बच्चे हिन्दू सच्चे अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया है। डॉक्टर तोगड़िया ने बताया कि इस अभियान का मकसद है कि हिंदुओं की जनसंख्या न घटे।भारत हिन्दू प्रधान देश बना रहे।इसके लिए सभी हिंदुओ को 3 बच्चो को जन्म देना होगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को भी 3 से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने के साथ ही लगाए गए अन्य प्रतिबंधों को हटाने पर विचार करना चाहिए। इस बीच मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉक्टर तोगड़िया ने कहा कि या तो मुसलमानों को 2 बच्चों को पैदा करने तक सीमित किया जाय।ऐसा नहीं होने की सूरत में वह हिंदुओं से 3 बच्चे पैदा करने की अपील करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण के कानून को बदलवाने की कोशिश करेंगे,कानून बदलवाने का काम जनता का है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोहन भागवत के साथ उनका वैचारिक मिलन हो गया है।वह मोहन भागवत के साथ मिलकर हिंदुत्व को आगे ले जाने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान महाकुंभ में उनके और उनके वॉलिंटियर्स की ओर से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में विस्तार से बताया।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






