Breaking News

Foto

दर्जनभर से ज्यादा थानेदारों की तनाती में फेरबदल, एसपी पीआरओ को मिली थानेदारी

एसपी ओमवीर सिंह ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा थानाध्यक्षों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर इतनी भारी संख्या में थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। एसपी द्वारा जारी फरमान के मुताबिक थानाध्यक्ष सादात शैलेंद्र पाण्डेय को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जमानिया श्याम जी यादव को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, थानाध्यक्ष करंडा वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष नोनहरा बनाया गया है। भांवरकोल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को बिरनो थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से विवेक तिवारी को भांवरकोल थानाध्यक्ष, रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी को बड़ेसर थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से अशेष नाथ सिंह को जमानिया प्रभारी निरीक्षक की नई तैनाती दी गई है। जबकि थानाध्यक्ष दुल्लहपुर राजेश बहादुर सिंह और थानाध्यक्ष बिरनो अशोक कुमार मिश्रा को गैर जनपद स्थानांतरण पर रवानगी के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं सैदपुर कोतवाल महेंद्र सिंह को दिलदारनगर थानाध्यक्ष, बरेसर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को नगसर थानाध्यक्ष, बहरियाबाद थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद को रेवतीपुर थानाध्यक्ष, शादियाबाद थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बरवार को यूपी112 प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक पीआरओ संतोष कुमार को थानाध्यक्ष करंडा, थानाध्यक्ष नोनहरा कमलेश कुमार को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर, थानाध्यक्ष दिलदारनगर विजय प्रताप को थानाध्यक्ष सैदपुर जबकि थानाध्यक्ष नगसर संतोष राय को थानाध्यक्ष सादात के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें