Breaking News

Foto

राज्यमंत्री की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयुष खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालू के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुहम्मदाबाद नगर के शाहनिन्दा हनुमान मंदिर के पास से तिरंगा यात्रा शुरू हुआ। तिरंगा यात्रा नगर के शाहनिंदा, आर्य समाज रोड, छात्रधारी मोड़, चौक, सदर रोड, शहीद पार्क तिराहा होते यूसुफपुर बाजार, विठ्ठल तिराहा, मशीनरी रोड, केशरी मोड़, हाटा रोड होते शहीद पार्क में पहुंचा। शहीद पार्क में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने अष्ट बलिदानी डा. शिवपूजन राय व वंशनारायण राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो युवाओं के साथ युवा भाजपा नेता पीयूष राय भी शामिल रहे। इस मौके पर शहीद पार्क में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि इस तिरंगे झंडे के आन बान और शान के लिए हमारे देश के लाखों नौजवानों ने अपने को बलिदान कर दिया। गाजीपुर बनारस व बलिया का आजादी की लड़ाई में काफी बड़ा योगदान रहा है। जिस स्थल पर हम खड़े हैं देश को आजाद करने के लिए एक साथ आठ सपूतों ने अपने को बलिदान कर दिया था।मंत्री डॉ. दयालु ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर आज हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अगर देश में नहीं होते तो देश इन वीर सपूतों को धीरे-धीरे भूल जाता। इसी की कड़ी में यह तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ताकि देश के युवा अपने वीर सपूतों बलिदानियों के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को शहीद पार्क में आयोजित होने वाले शहीद दिवस समारोह में जिले के उच्च अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय आदि शामिल रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें