Breaking News

Foto

संदीप कुमार बने मिस्टर गाजीपुर

ग़ाज़ीपुर। "डिस्टिक बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन गाजीपुर" द्वारा आयोजित 16 वीं मिस्टर गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में कड़ी स्पर्धा के बाद UPBBFA द्वारा नियुक्त जजेज द्वारा ये निर्णय लिया गया। जजिंग पैनल में प्रभु जायसवाल, डॉ जयप्रकाश और शाहदुल वाराणसी से और बाल कृष्ण मूर्ति बलिया और अमरदीप पाठक गोरखपुर से उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सुधाकर पांडे( सी ओ सिटी) विशिष्ट अतिथि आसिफ़ खान (अध्यक्ष व्यापार मंडल गाजीपुर), दीन दयाल पांडे (कोतवाल गाजीपुर), राजनाथ सिंह (जल जीवन मिशन टेक्निकल हेड) के साथ शहर के कई समाजसेवी और प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित थे। डिस्टिक बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ राजकुमार चौबे, प्रेसिडेंट ऐनुल हक़, मुख्य संरक्षक शुभीत जायसवाल, उप सचिव अरविंद शर्मा (अंतरराष्ट्री खिलाड़ी) मनीष कुमार, ट्रेजरार अमित सैनी, वाइस ट्रेजरार एख़लाक खान, टेक्निकल स्पोर्ट्स प्रदीप राय (NIS) आयोजन सचिव सारीज सिंह, राजेश पटवा, मो एखलाक, और सदस्य सुरेश प्रसाद मौजूद रहे। आयोजन में संदीप कुमार बने मिस्टर गाजीपुर जबकि मशल्स मैन मुहम्मद अल्ताफ, और स्पोर्ट्स फिजिक चैंपियन 2025 बने अजय जायसवाल। फिटनेस आइकन सम्मान 2025 के हकदार बनी मिसेज इंडिया मधु यादव, प्रतिभा शर्मा और गौरव भारद्वाज। °


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें