ग़ाज़ीपुर। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन हाईवे पर सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़िहार गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को सैदपुर नगर स्थित सब्जी मंडी से टेंपो रिजर्व कर, सब्जी की दुकान चलाने वाले खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेहता गांव निवासी लाल बहादुर (35) और वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी गांव निवासी मूलचंद सोनकर (65) अपनी सब्जियों को उसमें लादकर घर जा रहे थे। रास्ते में औड़िहार गांव निवासी अनिल यादव (38) पुत्र अतवारु यादव भी उसमें सवार हो गया। जैसे ही टेंपो गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर औड़िहार गांव स्थित तिराहे के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल यादव और मूलचंद सोनकर की मौत हो गई।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






