ग़ाज़ीपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप तो निकल रही है लेकिन सुबह शाम ठंड लोगो को परेशान कर रही है। मौसम जानकारी के मुताबिकआगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 9से 11 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में लगातार बढ़ते ठंड के मौसम के कारण लोग गर्म कपड़ों का प्रयोग करना शुरू कर चुके हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा ठंड को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। जिला प्रशासन ने लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जनपद में 18 स्थानों पर रैन बसेरे की व्यवस्था की है, जहां पर कंबल और अलाव का बंदोबस्त राहगीरों के लिए किया गया है। यह अलग बात है कि अभी भी तमाम सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के बंदोबस्त प्रशासन द्वारा नहीं किए गए हैं। वहीं बाजारों में उन्हीं कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






