Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर में गंगा में नहाते समय तीन लड़कियां डूबीं, तलाश जारी

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गईं। यह घटना रविवार को सुबह करीब 6:15 बजे लीलापुर अमवाघाट पर हुई।

डूबी हुई लड़कियों की पहचान रामजनपुर निवासी पूनम यादव (18 वर्ष) पुत्री रामबचन यादव, रोली यादव (16 वर्ष) पुत्री राजदेव यादव और खुशी यादव (14 वर्ष) पुत्री बबलू यादव के रूप में हुई है। ये तीनों गांव की अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आई थीं। नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा डूबी हुई लड़कियों की तलाश के प्रयास जारी हैं, लेकिन ख़बर लिखे जाने तक किसी का पता नहीं चल पाया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें