ग़ाज़ीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ को कम करने के लिए यात्रियों की मांग पर लखनऊ – छपरा के मध्य एक जोड़ी वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस वाया वाराणसी, सुरेमनपुर, बलिया एवं गाजीपुर सिटी चलाने का निर्णय लिया गया है। आठ कोच से चलने वाली आरक्षित वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन लखनऊ तथा छपरा से 25 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक 13 फेरों के लिये किया जायेगा। 02270 लखनऊ-छपरा वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस गाड़ी 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर तक लखनऊ से 14:15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16:05/16:07 बजे,वाराणसी जं से 18:20/18:25 बजे,गाजीपुर सिटी से 19:33/19:35 बजे, बलिया से 20:23/20:25 बजे, सुरेमनपुर से 20:55/20:57 बजे छपरा 21:30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 02269 छपरा –लखनऊ वन्देभारत स्पेशल एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, , 30, 31 अक्टूबर एवं 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवम्बर तक छपरा से 23:00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23:35/23:37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00:05/00:07 बजे, गाजीपुर सिटी से 00:59/01:01 बजे, वाराणसी जं 02:30/02:35 बजे सुल्तानपुर से 04:48/04:50 बजे छूटकर 06:30 बजे लखनऊ पहुँचेगी। इस आरक्षित गाड़ी की संरचना में 08 वन्देभारत कोच प्रयुक्त होंगे। यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






