Breaking News

Foto

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वित्त मंत्री को दी बधाई, कहा- यह बजट 2047 के विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार

ग़ाज़ीपुर। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बजट 2026-27 पेश होने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर बधाई दी। डा. संगीता बलवंत ने बताया की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश किया यह बजट देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है ये बजट अपार अवसरों का प्रतिमान है यह भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है यह बजट 2047 के विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. इस बजट ने रिफॉर्म को नई ऊर्जा और गति मिलेगी, जो पाथ ब्रेक्रिंग रिफॉर्म के जरिए साहसिक युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देता है।केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, बागवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने, बड़े टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना, महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के सुधारीकरण, 20 नए जल मार्ग, केमिकल पार्क व खनिज कॉरिडोर, एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना जैसे प्रावधान भारत की आर्थिक मजबूती को नई गति देंगे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें