ग़ाज़ीपुर। राजकीय प्लेस आफ़ सेफ़्टी/ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर) में आयुष्मान आरोग्य मंदिर महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने किया। जिसमें बच्चों एवं स्टाफ़ को योग प्रशिक्षण दिया गया और साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। साथ ही योग के प्रति बच्चों को स्वस्थ रहनें के लिए आसन, भद्रआसन, तितली आसन, मर्जरी आसन, सूर्य भेदी, प्राणायाम शीतली प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम ,भस्त्रिका प्राणायाम, भ्रमरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग शिविर में शामिल लोगों को योग की महत्ता और जीवन में उसके फायदे के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति सचेत करते हुए जागरूक किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि विजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त लीगल डिफेंस काउंसलर रतन श्रीवास्तव, राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर के प्रभारी अधीक्षक राम अचंल मौर्या, व्यायाम प्रशिक्षक रियाज़्जुद्दीन, शिक्षाध्यापिका सारिका सिंह व पल्लवी मिश्रा, अशोक मिश्रा, कैलाश कुमार आदि ने योग प्रशिक्षण में भाग लिया।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






