Breaking News

Foto

एमएएच इंटर कालेज बना विजेता

गाजीपुर। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर जूनियर बालको की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि अमित कुमार मिश्रा उपजिलाधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी गाजीपुर द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमो ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच कुर्रा बनाम मिर्चा  के मध्य खेला गया जिसमें मिर्चा 03-02 से विजयी रही । दुसरा सेमीफाइनल मैच अटवा बनाम एमएएच इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें एम0एच इण्टर कालेज गाजीपुर 03-02 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएएच इण्टर कालेज गाजीपुर बनाम मिर्चा के मध्य खेला गया जिसमें जिसमें एमएएच इण्टर कालेज गाजीपुर 01-00 से विजयी रही। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियो को आर्शीबचन दिया गया और अनुशासन के साथ अपने खेल को आगे बढाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रुप में आशा अन्तर्राष्ट्रीय हैण्डबाल खिलाड़ी एवं  सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी, चौकी प्रभारी गोराबाजार एवं रईस अहमद (राजू) रईस अहमद (राजू), शाहनवाज खान, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, अंजनी वर्मा, प्रेमचन्द यादव,योगेन्द्र सिंह, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में  अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में इफ्तेशवर खान, सर्वेश कुमार सिंह, श्रीमती संगीता यादव फुटबाल प्रशिक्षिका, मु0 मोईन, मु0 अजीम, रहें।   


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें