गजीपुर। बुधवार की देर शाम गोरखपुर वाराणसी फोरलेन से जिला मुख्यालय से होते हुए वाराणसी जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पूरे सैदपुर क्षेत्र में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ठंड और शीतलहर के बीच प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के पूर्व से ही पार्टी कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे। जिला मंत्री संतोष चौहान के संयोजन और सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी की अगुवाई में जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का प्रवेश पहाड़पुर से सैदपुर विधानसभा में हुआ। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों और डीजे पर पार्टी गीतों के बीच नारेबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण करने लगे। हाथों में शुभकामना संदेश लिखित तख्ती और बैनर लिए कार्यकर्ताओं की लंबी कतार आकर्षण का विशेष केंद्र रही। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल रही। इस दौरान कार की छत से प्रदेश अध्यक्ष उत्साहित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। यह सिलसिला पूरे रास्ते में जगह-जगह कर वाराणसी जनपद के बॉर्डर रजवाड़ी पुल तक चला। इसके बाद काफिले की अगुवाई करते हुए वाराणसी जनपद के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आगे निकल गए। स्वागत कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, रीना पासी, पंकज सिंह, अचल सिंह, सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील सोनकर, पूनम मौर्या, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शीला सोनकर, अमन प्रताप सिंह, सुभाष सोनकर आदि शामिल रहे।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






