गाजीपुर। बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टिट्यूट भँवरहा पाण्डेयपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. वेद प्रकाश पांडेय और प्रिंसिपल प्रीति सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान की अपील की।
निदेशक डॉ. पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है। युवाओं के परिश्रम, उत्साह, ज्ञान और शोध से नया भारत समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। कॉलेज परिसर को तिरंगे, रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।






