गाजीपुर।78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बृहस्पतिवार को बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट भवरहा पांडेयपुर के प्रांगण में पुर्व विधायक कालीचरण राजभर के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित अध्यापक गणों के द्वारा राष्ट्र गान गाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्षों की कहानी है ।जिन्होंने अपने सभी सुखों, माता -पिता और यहां तक की अपने घरों को त्याग कर एक लम्बी लड़ाई लड़ी। इस मौके पर डायरेक्टर डा वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन आजादी के लड़ाई में शहीद और बलिदानियों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ देश को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित होने का दिन है। इस अवसर पर देशभक्ति नारे भी लगाए गए। इस मौके पर डाक्टर अमृत प्रकाश, प्रीति सिंह प्रधानाचार्य, करुणा सिंह, सत्या सिंह, गायत्री, मोनिका, ममता, डा आलोक तिवारी, मुन्ना पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






