ग़ाज़ीपुर। लुटावन ग्रुप ऑफ कालेजेज के कैम्पस में लुटावन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट और लुटावन निजी आईटीआई के 610 छात्र-छात्राओ को टैबलेट मिला। लुटावन ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन व जंगीपुर विधानसभा के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओ को टैबलेट प्रदान किया। विधायक वीरेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टैबलेट सभी तकनीकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओ को अध्यन में काफी सहयोग करेगा। टैबलेट के माध्यम से कठिन से कठिन विषयो पर उसका सरलता से समाधान खोजा जा सकता है। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक मौजूद थे।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






