Breaking News

Foto

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के शिल्पकार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया और विद्यालय के समस्त शिक्षक बंधु व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे देश के प्रथम गृहमंत्री व लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता व अखण्डता के प्रतीक थे। पटेल जी ने छुआछूत और नारियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ थे। वे हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाए रखने की पुरजोर कोशिश की। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के संदर्भ में समस्त शिक्षक व कर्मचारियों ने शपथ ली । इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह , हरि कुशवाहा,, सुरेश प्रसाद चैरसिया, संजीव अग्रहरि , अनुपमा वर्मा, सरस्वती सिंह, राज नारायण कुशवाहा, व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें