ग़ाज़ीपुर। जमीनी मामले में दो पक्षों के बीच विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में राइफल लहराता दिखाई दे रहा है, जिसे दूसरे पक्ष द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव का बताया जा रहा है। नन्द लाल यादव (नन्दू) ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही सुधीर गोड से जमीन का विवाद था। सुधीर अपने साथ आधा दर्जन लोगों के साथ आये और विवाद करने लगे। इसी दौरान राइफल, पिस्टल व फावडा लिए थे। आरोप है कि फायरिंग भी की गई तथा मेरे उपर फावडे से प्रहार भी किया गया। वे लोग घर मे घुस कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे तथा उपद्रव करते रहे। कि इसी बीच छिना झपटी मे राइफल हमलावरो का पकड़ लिया गया तथा फावडा भी पकड़ा गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति राइफल लेकर दौड़ता नजर आ रहा है, जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया। काफी छीना झपटी भी वीडियो में दिखाई दे रही है। फिलहाल करंडा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नंदलाल की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर और वायरल वीडियो को देखते हुए दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






