Breaking News

Foto

सांसद खेल महोत्सव की तारीखें बदलीं

गाजीपुर। सांसद खेल महोत्सव की तारीखों में बदलाव किया गया है। राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत के निर्देश पर अब यह प्रतियोगिता 23 से 25 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के विजेता खिलाड़ियों से अनुरोध किया गया है कि वे परिवर्तित तिथि पर सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

महोत्सव का उद्घाटन समारोह 23 दिसंबर को होगा। इस दिन फुटबॉल (बालक/बालिका, सभी आयु वर्ग), एथलेटिक्स (बालक/बालिका, सभी आयु वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग, सभी आयु वर्ग) और क्रिकेट (बालक/बालिका, सभी आयु वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

24 दिसंबर को कबड्डी (बालक वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग) और हॉकी (सब-जूनियर बालक वर्ग एवं बालिका, सभी आयु वर्ग) के मुकाबले होंगे। अंतिम दिन, 25 दिसंबर को हॉकी (बालक जूनियर एवं सीनियर वर्ग), खो-खो (बालक वर्ग, सभी आयु वर्ग), कबड्डी (बालिका वर्ग, सभी आयु वर्ग) और कुश्ती (बालक/बालिका, सभी आयु वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें