Breaking News

Foto

कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल भंडारा: ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर संकट मोचन मंदिर, ददरीघाट परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पाँच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" और "बोलो हनुमान जी महाराज की जय" के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बन गया। इस भंडारे का आयोजन प्रमुख समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे के सहयोग से और पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा घाट जगमगा उठा।

कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा और छात्र नेतृत्व से जुड़े युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों में कन्हैया चौरसिया, आशुतोष तिवारी, सुधांशु तिवारी, शिवम सिंह ‘कुनाल’, अमित राय ‘जस्सू’, प्रदीप यादव ‘मुलायम’, सत्या यादव ‘बीरू’, शैलेश यादव, विकास यादव, विकास तिवारी, प्रगति दूबे, आरती बिन्द, अमृतांश बिन्द, राहुल यादव, अभिषेक गोंड, विकास खरवार, निलेश बिन्द, गोलू राय और रामा फ्लैक्स शामिल थे।

इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजक दीपक उपाध्याय ने बताया कि यह आयोजन केवल एक भंडारा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों और भक्तों के समर्थन से यह देव दीपावली अविस्मरणीय बन गई। कार्यक्रम का समापन हनुमानजी की आरती और दीपदान के साथ हुआ। घाट पर उमड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं की आस्था ने गाजीपुर में भक्ति और सेवा की गहरी परंपरा को दर्शाया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें