Breaking News

Foto

के.एल.इंटरनेशनल स्कूल के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत

ग़ाज़ीपुर। सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध सकरा जैतपुरा स्थित के.एल. इंटरनेशनल स्कूल के प्रथम शैक्षणिक सत्र का आज शुभारम्भ किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन और जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि स्कूल में क्लास नर्सरी से लेकर हाई स्कूल तक शिक्षण कार्य होगा। बताया कि नवनिर्मित स्कूल में आधुनिक शिक्षण पद्धति के मुताबिक सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। कुशल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल के बच्चों को मॉडर्न एजुकेशन दिया जाएगा। मार्डन लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम, स्पोर्ट्स आदि की व्यवस्था से विद्यालय सुसज्जित है। 

डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर आधुनिक शिक्षा पद्धति से बच्चों को निखारने का काम इस विद्यालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मौजूद सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को प्रथम शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।

नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को स्कूल की शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत, कोऑर्डिनेटर प्रियंका एवं समस्त स्टाफ के अलावा कन्हैया यादव, जवाहर यादव आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें