Breaking News

Foto

मोहम्मदाबाद में गरजे सीएम योगी..

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में बैजलपुर सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास आयोजित चुनावी सभा के संबोधन की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रान्तिकारियों को नमन के साथ किया। कहा कि विधायक कृष्णानंद राय मुहम्मदाबाद के विकास को लेकर अत्यंत चिंतित रहते थे। कृष्णानंद राय संघर्षों से पटे थे। कृष्णानंद राय जैसे विकास करने वालों को समाजवादी पार्टी माफियाओं की भेंट चढ़ा देती थी जो लोग कृष्णानंद राय के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय हत्यारों को संरक्षण देने का कार्य किया। वह आज माफिया का मातम मनाने के लिए आते हैं। कृष्णानंद राय वह उनके साथ के लोगों को काफी बर्बरता के साथ मारा गया था उसे समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ आते हैं तो बहुत बड़ा अनर्थ होता है हमें फिर से अनर्थ नहीं होने देना है मैं यही अपील करने आपके पास आया हूं मंगल पांडे चिंटू पांडे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर हुआ मुहम्मदाबाद के विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय के विकास को लेकर जो सोच थी इस सोच को पूरे देश में लागू करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी लगे हुए हैं ।कहा की सपा का संकल्प था बीजेपी के जनप्रतिनिधियों का मारना और हमारा भी संकल्प था माफ़िया को मिट्टी में मिलना आज माफिया मिट्टी में मिल गए और करोड़ों रुपए का निवेश उत्तर प्रदेश में आने लगा है आने वाले समय में पूर्वांचल के युवकों को पूर्वांचल के अंदर ही रोजगार कराया जाएगा। सीएम ने कहाकि माफियाओ,आतंकवादियो को मारने के लिये भाजपा जरुरी है।सीएम योगी ने कहाकि हम रामभक्त है,हम वही करेंगे जो भगवान राम ने कहा था।हम जब तक आतंकियो,पापियो को मार नही दंगे,तब तक चैन से नही बैठेगें।सीएमने कहाकि बीजेपी सरकार ने विकास के बड़े बड़े काम किये है।बीजेपी सरकार ने देश की सीमायें सुरक्षित की हैं।सीएम ने कहाकि त्योहारों पर माफिया खुली जीप मे घूम कर हिंदुओं को डराते धमकाते थे।और सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई।सीएम ने कहाकि सपा माफियाओ के सामने घुटने टेकती है।सीएम ने कहाकि देश मे 80 करोड़ लोग फ्री मे राशन पा रहे हैं,उर अब 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गो को मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जायेगी।सीएम ने कहाकि विपक्षी सत्ता मे आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे।जबकि बीजेपी देश मे कभी शरिया कानून नही लागू होने देगी।सीएम ने कहाकि विपक्षी सत्ता मे आने पर विरासत टैक्स लगायेगे।ये लोग देश मे औरंगजेब की तरह जजिया टैक्स लगायेंगे।सीएम ने कहाकि अब देश प्रदेश मे सिर्फ सुशासन रहेगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें