Breaking News

Foto

बंदरों के आतंक से शहरवासी परेशान- शम्मी सिंह

गाजीपुर। शहर में बंदरों का आतंक एक गंभीर समस्या बन गया है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। बंदर घरों और दुकानों में घुसकर सामान बिखेर रहे हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बंदरों के झुंड देखे जा रहे हैं, जिनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ये बंदर घरों की छतों पर रखे सामानों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं और बिजली तथा ब्राडबैंड के तारों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के उत्पात से लोग भयभीत हैं।

स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द इन बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ने की मांग की है ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।

समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि बंदर पकड़ने का टेंडर होने की सूचना भी मिल गई है, लेकिन अभी तक काम सुचारू ढंग से शुरू न होने के चलते बंदरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने सभी बंदरो को पड़कर दूर छोड़ने की मांग की है।

वही नगर पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि बंदरो को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें