Breaking News

Foto

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित गाजीपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज

ग़ाज़ीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को गाजीपुर जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। उनके संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र स्थित श्री महंत रामाश्रय दास पी.जी. कॉलेज और हथियाराम मठ में किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान श्री महंत रामाश्रय दास पी.जी. कॉलेज, भुड़कुड़ा में ब्रह्मलीन महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेंगे और हथियाराम मठ में बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिद्धपीठ हथियाराम मठ के महंत भवानी नंदन यति जी महाराज और सिद्धपीठ भुड़कुड़ा के पीठाधीश्वर संत श्री शत्रुघ्न दास जी से मुलाकात कर स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह और जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें