गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ0 चिन्मय पंड्या आज गाजीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ पर नवनिर्मित सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा का लोकार्पण किया। इसके साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति, तपोनिष्ठ आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक वैभव के यात्रा पर आधारित युग ऋषि का जीवन दर्शन के प्रदर्शनी का भी लोकार्पण किया। पूर्वांचल के कई जिलों में इन दिनों मऊ, बलिया, गाजीपुर, मोहम्मदाबाद, वाराणसी में जन मानस के हृदय परिवर्तन हेतु विराट यज्ञ व आध्यात्मिक कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या जी का आगमन गाजीपुर में आज हुआ। सबसे पहले उन्होंने जनपद के विश्व प्रसिद्ध संत पवहारी बाबा के समाधि स्थल कुर्था पर श्रद्धालुओं की टोली के साथ पहुंचे। जहां गायत्री परिजनों ने फूलमाला व तिलक लगा कर स्वागत किया। गोष्टी को संबोधित करते हुए डॉ चिन्मय पंड्या ने कहा कि इस विश्व ब्राह्मण का हम सभी बहुत ही बड़े सौभाग्यशाली मानव हैं, जो उस परम चेतना से जुड़े हैं। क्योंकि गुरुदेव ठोक कर इस बात को कहते हैं तुम किसी का अहित मत करना मैं सब कुछ संभाल लूंगा। भारत भूमि पर रहने वाले बहुत सारे संतों के मुख से यह सुना गया है कि विश्व ब्रह्मांड की रक्षा करने वाला इन दिनों कोई और नहीं बल्कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी हैं। संतों ने अपने मुख से कई बार भारत वासियों को गुरुदेव के विचारों से जुड़ने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में सहयोग के रूप में मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, प्रवीण कुमार राय, मारुति नंदन राय, लवहर सिंह यादव, माधुरी सिंह, ममता सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, संजय तिवारी, अजीत सिंह, अंकुर राय, पवन जी, ओम नारायण राय, श्याम जी, अनिल सिंह, राज नारायण पांडे, शिवम राय, रोली सिंह, प्रेम तारा तिवारी, सदाशिव शर्मा, दीनानाथ गुप्ता, योगाचार्य वकील साहब, संजय राय आदि मौजूद रहे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






