Breaking News

Foto

मना भाजपा का स्थापना दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय कृष्णबिहारी राय एवं सुनील सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रीति गुप्ता, सुनील गुप्ता, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, रासबिहारी राय, साधना राय, किरन सिंह, प्रीति रावत, अभिनव सिंह छोटू, कमलेश श्रीवास्तव, नन्दू कुशवाहा, रूपेश सिंह, संजय कुशवाहा, महाबल विश्वकर्मा, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह सोनू सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होकर मिश्रबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तदोपरान्त भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय टैक्सी स्टैण्ड में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और संगठन निर्माण का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज भी पार्टी के लिए पथप्रदर्शक हैं और कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पंडित जी के सिद्धांतों पर आधारित है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें