ग़ाज़ीपुर। दिवाली के इस महापर्व में हर साल की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी एवं पूर्व सभासद संजय सिंह ने नगर के पीरनगर, सिकंदरपुर, नवापुरा, मियापुरा कोयला घाट सहित अन्य जगहों पर मलिन बस्तियों में जाकर छोटे छोटे गरीब बच्चों में पटाखे और मिठाई का वितरण किया। श्री सिंह ने बताया कि छोटे छोटे बच्चों के साथ त्योहार मनाने पर एक सुखद अनुभव मिलता है। लगभग 10 वर्षों से छोटे मासूम बच्चों के बीच मे जाकर पटाखे और मिठाई का वितरण किया जाता है। इनके साथ बिताये गये कुछ पल अच्छा लगता है। समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि बच्चे बहुत बेसब्री से मेरे आने का इंतजार करते हैं और मेरे जाते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य करके मेरी आत्मा को सुकून और दिल को तसल्ली मिलती है जब तक मेरे शरीर में सांस चलेगी तब तक मैं इन जैसे लोगों का सहयोग करता रहूंगा और इनके साथ हर त्यौहार में खड़ा रहूंगा। मेरे साथ इस मौके पर विनोद शर्मा जी, शिवराम चौधरी, राजन आर्य, संतोष चौधरी, सुजीत कुमार, सुभाष सिंह, अनिकेत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






