गाजीपुर। मनरेगा श्रमिकों के हित और विभिन्न समस्याओं को लेकर आज मनरेगा मजदूर संघ ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन है मनरेगा मजदूरों को कम दिए जाने की मांग उठाई। बताया कि अधिकारियों ने साजिश के तहत रोजगार नही दिया गया। जबकि फर्जी मास्टर रोल निकाल करके और फर्जी अटेंडेंस लगाकर अवैध धनउगाही करने का भी काम किया गया है। मनरेगा मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रमिकों का मांग पत्र इस आशय के साथ सीडीओ को दिया हूं कि यह जनपद के जिम्मेदार अधिकारी हैं और कम से कम यह मनरेगा अधिनियम का पालन करते हुए एक सप्ताह में रोजगार के इच्छुक इन श्रमिकों को काम दिलाएंगे। मनरेगा मजदूर संघ के जिला महासचिव प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि मनरेगा में वास्तविक श्रमिकों को काम न देकर फर्जी मास्टर रोल जारी करके अवैध धन उगाही का सिलसिला लगातार जारी है। जिसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी को दी गई और इसकी जांच करने की मांग किया गया और समय से मजदूरों को काम दिलाने की भी बात की गई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मोहन, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय यादव, रेवतीपुर ब्लाक प्रभारी मनोज, विजेंद्र, राम ध्यान आदि मौजूद रहे।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






