Breaking News

Foto

गाजीपुर में छठ पूजा पर 5 घाट बंद: जन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन का फैसला

गाजीपुर। छठ पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन ने जन सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नगर क्षेत्र के पांच प्रमुख घाटों को इस वर्ष भी बंद रखने का फैसला किया गया है।

बंद किए गए घाटों में बड़ा महादेवा, छोटा महादेवा, रिवर बैंक कॉलोनी, पत्थर घाट और फॉक्सगंज (बारहवंगला) शामिल हैं। यह कदम जन सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए उठाया गया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। पूजा-अर्चना हेतु निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें