Breaking News

Foto

डालिम्स सनबीम स्कूल में मना मातृ दिवस

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में यह उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें माताओं और अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी माताओं के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद नृत्य, गीत, खेल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने बच्चों के साथ इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर माताओं के लिए कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से भरा रहा। सभी उपस्थित अतिथियों के लिए स्वादिष्ट जलपान और स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई थी। यह कार्यक्रम माताओं, बच्चों और विद्यालय परिवार के बीच स्नेह और अपनत्व का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। डालिम्स सनबीम स्कूल ने इस अवसर पर सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें