Breaking News

Foto

सनबीम स्कूल को मिला ग्रीन स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

ग़ाज़ीपुर। सनबीम स्कूल दिलदारनगर एवं गाजीपुर के निदेशक नवीन कुमार सिंह तथा प्रवीण कुमार सिंह एवं सनबीम दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव तथा सनबीम गाजीपुर की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी को प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 – इको-एजुकेशन रेवोल्यूशन: इंस्पायरिंग माइंड्स फॉर अ सस्टेनेबल वर्ल्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह ज़ेबा इंटरनेशनल एजुकेशन ऑफ स्कॉलरबर्ड्स द्वारा आयोजित किया गया। फेयरफील्ड बाय मैरियट, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में उन दूरदर्शी शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया, जो शिक्षा के माध्यम से हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें